फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माई सिटी हीरो: सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी ने स्कूल को दान कर दी चार एकड़ जमीन

Wed, 02 Oct 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी ने अपने गांव कोरूवा में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए उठाया कदम
  • डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति ने पिता के नाम पर स्कूल खोलने को दी अपनी स्वीकृति
विज्ञापन
रनबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां आज के दौर में एक-एक इंच जमीन के लिए लोग जान लेने और देने में लगे हैं। वहीं सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह किसी नजीर से कम नहीं हैं, जिन्होंने अपने गांव की आने वाली पीढ़ी की शिक्षा के लिए पुरखों से मिली चार एकड़ जमीन स्कूल के लिए दान में दे दी।

विज्ञापन


बकौल, रणबीर सिंह, चकराता क्षेत्र के कोरूवा गांव में सरकारी स्कूल की स्थिति अच्छी नहीं है। शिक्षा के लिए यहां के बच्चों को 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहे प्रतिकूूल प्रभाव को देखते हुए कोरूवा के सरलागाड़ क्षेत्र में पुरखों की चार एकड़ जमीन डीएवी कॉलेज को देने का निर्णय लिया। इसके लिए काफी समय पहले डीएवी प्रबंधन से संपर्क किया। जिस पर बीते 27 नवंबर को डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति ने सहमति दे दी।

रणबीर सिंह कहते हैं कि उन्होंने प्रबंधन के सामने स्कूल के नाम के साथ उनके पिता का नाम जयराम सिंह तोमर भी जोड़ने का निवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। यहां खुलने वाले स्कूल का नाम डीएवी जेआरएस पब्लिक स्कूल होगा। उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि उनके गांव में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें