फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th result 2019: 91.1 फीसदी छात्र पास, फर्स्ट टॉपर में देहरादून रीजन के सात नाम शामिल

Mon, 06 May 2019 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं के परिणाम आज दोपहर बाद जारी हो गए। फर्स्ट टॉपर में देहरादून रीजन के सात छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। देहरादून रीजन का परिणाम 89.04 प्रतिशत रहा। 91.1 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की थी। 

विज्ञापन


फर्स्ट टॉपर: सिद्घार्थ पैैगुरिया लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोयडा, दिव्यांश वाधवा बाल भारती पब्लिक स्कूल नोयडा, अकुंर मिश्रा एसएजे स्कूल वसुंधरा गाजियाबाद, वत्सल वार्शनेय देवन पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट, ईश मदान सीएच छबिल दास पब्लिक स्कूल पटेलनगर गाजियाबाद, अपूर्वा जैन उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स गाजियाबाद, शिवानी लथ मयूर स्कूल नोयडा।

देहरादून के छात्रा शगुन मित्तल, रुद्रपुर की जगनूर कौर और ऊधमसिंह नगर के लोकेश जोशी ने 497 अंक उत्तराखंड टॉप किया है।

CBSE Board 10वीं परीक्षा 2019 का परिणाम देखने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

ऐसे चेंक करें रिजल्ट

cbseresults.nic.in पर जाएं।  सेकेंड्री स्कूल एग्जामिनेशन (क्लास 10) 2019 के लिंक पर क्लिक करें। पेज खुलने पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। 

बता दें कि सीबीएसई ने गरुवार दो मई को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए थे। रिजल्ट 83.4% रहा था।  79.40 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 88.70 प्रतिशत लड़कियां पास हुई। इस साल बड़ी संख्या में लड़कियों ने टॉप किया। टॉप तीन में 23 विद्यार्थी थे, जिनमें 16 लड़कियां रहीं।

CBSE Board 10वीं परीक्षा 2019 का परिणाम देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन

रविवार को भी इंतजार करते रहे बच्चे

वहीं परिणाम आने की चर्चा के बीच रविवार को दिनभर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के मन में उत्सुकता बनी रही। हालांकि, दिनभर इंतजार के बाद परिणाम नहीं आया तो छात्र-छात्राओं को निराशा हाथ लगी। शनिवार शाम से ही शहर सहित आसपास के इलाकों में चर्चाएं होनी लगी थी कि रविवार को सीबीएसई 10वीं का परिणाम आ रहा है।

इसके चलते बोर्ड परीक्षार्थियों के मन में उत्सुकता बनी रही। रविवार सुबह भी कई बार परिणाम आने की अफवाहें फैली। ऐसे में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक स्कूल व साइबर कैफे के चक्कर काटते रहे, लेकिन परिणाम को लेकर सही जानकारी नहीं मिली। वहीं, छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल संचालक भी एक-दूसरे से फोन के माध्यम से परिणाम की बारे जानकारी जुटाते रहे, लेकिन देर शाम तक परिणाम नहीं आने पर छात्र-छात्राओं को निराशा हाथ लगी। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर माला चौहान ने बताया कि परिणाम आने की अफवाहें उड़ी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें