फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में आपत्तिजनक बयान पर साध्वी प्राची के खिलाफ केस

Wed, 15 Jun 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उन्नाव-देहरादून
विज्ञापन
साध्वी प्राची
विज्ञापन
बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने विश्व हिंदू परिषद की साध्वी प्राची पर उत्तराखंड के रुड़की जिले में सार्वजनिक स्थल पर भड़काऊ भाषण देने और एक वर्ग पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा निवासी बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि सात जून को उत्तराखंड के रुड़की जिले में एक सभा को संबोधित कर रहीं विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने विवादित बयान देते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

उन्होंने फिल्मी सितारों पर भी तंज कसे थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने आठ जून को प्राची के बयान पढ़े थे। बयानों से यह स्पष्ट है कि साध्वी अपने भाषण के माध्यम से देश में तनाव फैलाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात पार्टी के लोगों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष ने साध्वी प्राची के विरुद्ध तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 117,153, बी (बी) 504 एवं 505(2) में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल उत्तराखंड का है। मुकदमे को वहीं के लिए स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें