फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को ढाकी पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना के मामले में थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि ढाकी पेट्रोल पंप के पास ट्रक द्वारा स्कूटी सवार को टक्कर मार दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि ट्रक संख्या एचआर-63 बी - 5927 स्कूटी को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। घायल को प्राइवेट वाहन से सीएचसी सहसपुर भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को मृतक के परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक राहुल (18) के पिता सत्य प्रकाश निवासी ग्राम नहिरोला बुजुर्ग जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी पीठवाली गली सेलाकुई के तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक और ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें