फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह: 15 साल की भतीजी को घुमाने के बहाने शहर लाई बुआ और कर दिया सौदा, फिर इस हाल में मिली किशोरी

Sun, 24 Apr 2022 10:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

15 साल की भतीजी को देखकर बुआ का दिल नहीं पसीजा। घुमाने के बहाने उसे शहर लेकर आई है और उसका सौदा कर दिया।
विज्ञापन
बाल विवाह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाली मूल की एक नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया है। 15 साल की किशोरी को उसकी बुआ घुमाने के बहाने देहरादून लेकर आई थी। एक ट्रस्ट से जुड़े लोगों को जब शादी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर रिश्ते की बुआ और कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। 15 साल की भतीजी को देखकर बुआ का दिल नहीं पसीजा। घुमाने के बहाने उसे शहर लेकर आई है और उसका सौदा कर दिया। वह नहीं जानती थी कि उसकी बुआ उसके साथ ऐसा काम करेगी।

थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि घटना को लेकर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट से जुड़े विशाल थापा ने तहरीर देकर बताया कि वह ट्रस्ट से जुड़ी पूजा सुब्बा और पूर्वा सिंह के साथ बृहस्पतिवार को ठाकुरपुर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे एक किशोरी रोती हुई मिली। उससे पूछताछ की गई तो बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन कराई शादी

15 साल की किशोरी को बुआ रीता अपने साथ देहरादून लेकर आई। आरोप है कि यहां जबरन रवि शर्मा निवासी ठाकुरपुर से उसकी शादी करा दी। रवि नशे का आदी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रीता और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: एक लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण, इस बार जारी किया जा रहा क्यूआर कोड

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें