फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ट्रांसफर होंगे रामदेव पर दर्ज मुकदमे!

Fri, 02 May 2014 08:26 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
योगगुरू रामदेव के खिलाफ कार्रवाई को दलित समाज के लोगों ने एक दिन में तीन तहरीर दी गई है। उन्होंने रामदेव पर अनर्गल बयानबाजी करने और दलितों की बहू-बेटी का अपमान करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने अभी तक की सभी शिकायतें लखनऊ ट्रांसफर करने की बात कही है।
विज्ञापन


आई थीं तीन शिकायतें
बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में रामदेव के खिलाफ तीन शिकायतें आई। जिसमें पहली नितिन तेश्वर, भूपेंद्र कुमार, जितेंद्र तेश्वर, दिनेश तेश्वर ने रामदेव के द्वारा सार्वजनिक स्थान आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने रामदेव पर अनूसूचित जाति व जनजाति अधिनियम, मानसिक हानि, छुआछूत आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की शिकायत की है।

एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग
डॉ. अम्बेडकर विकास समिति के अजय नौटियाल ने थाना कनखल में शिकायत करते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एक्ट के अनुसार मुकदमा दर्ज कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


भारतीय जनसेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल मौर्य ने पुलिस महानिदेशक से रामदेव के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि जितनी भी तहरीर या शिकायती पत्र रामदेव के खिलाफ उन्हें मिले है सभी को लखनऊ ट्रांसफर कर दिया जा रहा है क्योंकि वही पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें