फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद खर्च कर बिछवाई पानी की लाइन

Fri, 26 Sep 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के पटेलनगर निवासियों के लिए इन दिनों एडीबी वालों ने मुसीबत खड़ी कर रखी है। क्षेत्र में जगह-जगह लाइन टूटने से बीते आठ दिनों से पेयजल किल्लत है।
विज्ञापन


बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग
लोगों ने दावा किया कि मजबूर होकर 45 हजार रुपए खर्च कर नई लाइन बिछवाई है। पटेलनगर क्षेत्र में इन दिनों सीवर लाइन बिछाई जा रही है। एडीबी की ओर से सही ढंग से काम नहीं कराने के कारण लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

हर दिन नए मोहल्ले की लाइन टूट रही है। लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद लाइन दुरुस्त नहीं कराई गई। परेशान होकर लोगों खुद पैसा जुटाकर नई लाइन डलवाई है।
विज्ञापन


चार दिनों तक शिकायत के बाद एडीबी ने चलताऊ काम करवाया। अगले ही दिन फिर लाइन टूट गई। परेशान होकर हम चार परिवार ने 45 हजार रुपए खर्च कर खुद लाइन दुरुस्त कराई। अब क्षेत्र की एक बड़ी लाइन तोड़ दी गई, जिससे फिर पानी की दिक्कत हो गई।
- रंजीत गुलाटी

कई बार एडीबी अफसरों से शिकायत कर चुके हैं। आठ दिनों से लोग परेशान हैं। अधिकारी आने की बात कहते हैं, लेकिन आए नहीं। जल संस्थान में कम्प्लेन करने पर जवाब मिला कि लाइन जिसने तोड़ी है, वही बनाएगा।
विज्ञापन

- गोविंद मोहन, पूर्व पार्षद

शिकायत नहीं पहुंची है। लोगों को इतनी परेशानी है तो तुरंत दिखवाएंगे। संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में भेजा जाएगा।
- प्रभात राज, परियोजना प्रबंधक, एडीबी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें