फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी कार, उड़े परखच्चे

Tue, 15 Sep 2015 09:47 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जिले में नजीबाबाद-बुआखाल हाईवे पर सोमवार को कोटद्वार-दुगड्डा के बीच एक कार रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। कार में सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे दुगड्डा से कोटद्वार की ओर आ रही कार पांचवें मील के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे बनी रेलिंग को तोड़ती हुई करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खोह नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

कार में सवार महिला शांति जोशी (48) पत्नी आनंदमणि जोशी निवासी जौनपुर कोटद्वार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आनंदमणि और चालक सत्य सिंह घायल निवासी आमपड़ाव हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दुगड्डा और कोटद्वार से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से कोटद्वार अस्पताल लाया गया। जहां आनंदमणि की गंभीर हालत को रेखते हुए देहरादून रेफर कर दिया गया। चालक को कोटद्वार में ही भर्ती किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका काशीरामपुर में एएनएम के पद पर तैनात थी, जबकि उसका पति राजकीय संयुक्त अस्पताल में कक्ष सेवक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

90 डिग्री घूमकर खाई में गिरी कार

कार दुगड्डा की तरफ से कोटद्वार की ओर आ रही थी। कार सड़क के पहाड़ वाले छोर बायीं ओर चल रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर 90 डिग्री का कट मारते हुए नीचे नदी में चली गई। दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार परिवहन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

दो सप्ताह पहले खरीदी थी नई कार
आनंदमणि जोशी ने दो सप्ताह पूर्व ही अगस्त के अंतिम सप्ताह में नई कार खरीदी थी। अभी कार में नंबर भी आवंटित नहीं हुआ था। नई कार लेकर वाहन स्वामी दुर्गादेवी मंदिर गए थे। वापसी में हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि दुर्गा मंदिर से लौटते वक्त आनंदमणि कार खुद ड्राइव करने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें