फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कर सकेंगे एकल छात्रा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एकल छात्रा छात्रवृत्ति 2021 के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। सीबीएसई योग्यता छात्रवृति योजना 2021 के लिए छात्र 17 जनवरी तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ओवदन कर सकते हैं। यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए निर्धारित की गई है, जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 उत्तीर्ण की है और वह अपने अभिभावकों की एकल संतान हैं।
विज्ञापन

पात्र छात्रा को बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में यह छात्रवृत्ति मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया के साथ अन्य पात्रताओं को छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। बोर्ड की ओर से शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। बोर्ड हर साल छात्रवृत्ति योजना जारी करता है। ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2022 है। इसके साथ ही वर्ष 2020 में छात्रवृति प्राप्त एकल बालिका संतान के 2021 में नवीनीकरण के लिए सीबीएसई योग्यता छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें