फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़के भाजपाईयों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के बेटियों के जींस पहनने पर दिए गए बयान पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने जिस तरह का बयान दिया है, उसकी निंदा होनी चाहिए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिग्विजय सिंह का यह बयान उनकी पार्टी के दोहरे चरित्र को दिखाता है। महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कर उन्होंने अपनी और अपनी पार्टी की असल सोच का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो हमेशा महिलाओं के सम्मान के प्रति सजग हैं। यह दिग्विजय सिंह के मुंह पर करारा तमाचा है।
इस दौरान विमल चौधरी, प्रियंका नेगी, सृष्टि बिष्ट, गुंजन सिंह, भावना चौधरी, समर गुप्ता, हीरा सिंह बिष्ट, आकाश वर्मा, दीक्षा नेगी, सुमन वर्मा, सोनम कुकसाल, दीप्ती नेगी, अंकिता रावत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें