फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह 'ग' की LT शिक्षक भर्ती 2018 का परीक्षा परिणाम जारी, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Sun, 03 Jun 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
result
विज्ञापन

समूह ‘ग’ श्रेणी के 1272 सहायक अध्यापक (एलटी) पदों की सीधी भर्ती के लिए चयन आयोग ने लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें विषय वार मेरिट सूची तैयार की गई। आर्ट्स विषय में अधिकतम 92.75 अंकों व साइंस में 78.75 अंकों की मेरिट गई।

विज्ञापन


लेकिन 45 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में एक भी प्रश्न हल नहीं किया। खाली ओएमआर शीट जमा कराई है। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 22 जून तक राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा में होगा।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शिक्षा विभाग, जनजाति कल्याण विभाग, स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ में सहायक अध्यापकों के 1272 पदों का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है। जिसमें 1214 पद शिक्षा विभाग के हैं। 21 जनवरी 2018 को चयन आयोग ने लिखित परीक्षा कराई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यहां देखें अपना रिजल्ट

फाइल फोटो
जिसमें 32064 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी परिणाम घोषित का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आयोग ने परीक्षा परिणाम अपनी वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दिया है। चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि आर्ट्स विषय की मेरिट में अधिकतम 92.75 अंक व न्यूनतम 46.25 अंक है। वहीं साइंस विषय में अधिकतम 78.75 अंक व न्यूनतम 36 अंकों की मेरिट है।

हिंदी विषय की मेरिट में अधिकतम 75.5 अंक व न्यूनतम 49.75 अंक, फिजिकल में 80.5 अंकों की अधिकतम मेरिट गई। जबकि न्यूनतम 35 अंक हैं। इसी तरह गणित विषय की अधिकतम मेरिट 62.25 अंक व न्यूनतम 35 अंकों की मेरिट है।

14 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम रोका 

एलटी भर्ती परीक्षा देने वाले 45 अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट खाली मिली। इन अभ्यर्थियों ने एक भी प्रश्न हल नहीं किया। जबकि 69 अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट में प्रश्न पुस्तिका सीरीज का कोई उल्लेख नहीं किया। जिससे इन अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन नहीं हुआ। विभागों से प्राप्त अधियाचन के अनुसार 14 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम भी रोका गया। जिनका चयन राज्य आंदोलनकारी श्रेणी में हुआ है। राज्य सरकार की ओर से आरक्षण को लेकर दिशा निर्देश मिलने पर आयोग अगली कार्रवाई करेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें