फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: बाल श्रम करते 45 बच्चों को कराया गया मुक्त, 16 प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Jun 2022 01:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बाल श्रमिकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिस पर रोक के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स का गठन किया गया है। 12 से 20 जून तक इन दोनों जिलों में अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को मुक्त कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ऑनलाइन बैठक में आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि देहरादून और हरिद्वार में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाकर अब तक 45 बच्चे चिन्हित कर मुक्त कराए गए हैं जबकि 16 प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बाल श्रमिकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिस पर रोक के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स का गठन किया गया है। 12 से 20 जून तक इन दोनों जिलों में अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को मुक्त कराया जा रहा है। जिन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है उनके पुनर्वास के लिए योजना बनाई जा रही है।

बैठक में यह भी कहा गया की बाल श्रम से बच्चों को मुक्त कराए जाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के प्रति लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाए। बैठक में सदस्य विनोद कपरुवाण, अखिलेश मिश्रा, डॉ. निधि, डॉ. रश्मि, पूजा, सुरेश आर्य, बृजमोहन, दीपिका पंवार, सुरेश उनियाल, हेमंत खंडूरी आदि मौजूद रहे।  

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2022: एक ही मोबाइल नंबर से कई यात्रियों के पंजीकरण पर सख्ती, कार्रवाई की दी चेतावनी

टोल फ्री नंबर पर दें बाल श्रम की जानकारी 

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने कहा कि आयोग ने बाल श्रम पर रोक के लिए टोल फ्री नंबर 1098 जारी किया है। इसके अलावा आयोग के नंबर पर भी इस संबंध में जानकारी दी जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें