कुरूड़ से गोपेश्वर आ रही बस घाट से करीब डेढ़ किमी की दूर सैतोली में अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।
घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में चालक और परिचालक समेत 23 लोग ही सवार थे।
कुरूड़ से डेली सर्विस की प्राइवेट बस मंगलवार सुबह सात बजे सवारियां लेकर गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। छह किमी चलने के बाद साढ़े सात बजे बस घाट बाजार पहुंची। यहां से भी करीब छह लोग बस में सवार हुए।