फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सेलाकुई में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे भाई-बहन, दोनों छत पर उड़ा रहे थे पतंग

Sat, 23 Sep 2023 06:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर

सार

दोनों भाई बहन डंडे की मदद से बिजली की लाइन से पतंग निकालने लगे, इस दौरान तेज धमाका हुआ और दोनों झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग छत पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
हादसे के दौरान लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलाकुई के बायाखाला में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भाई बहन झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।शनिवार को सोनिया (9) और मयंक (6) पुत्र मनोज निवासी बायाखाला किराए के मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे थे।

विज्ञापन


पतंग बिजली के तारों में फंस गई। दोनों भाई बहन डंडे की मदद से बिजली की लाइन से पतंग निकालने लगे, इस दौरान तेज धमाका हुआ और दोनों झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग छत पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें...देहरादून: धरना स्थल जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हरीश रावत, किसानों की उठाई आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में दोनों को सेलाकुई सिथत निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, यहां से चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मयंक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने घटना की पुष्टि की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें