फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से पुल बहे, सैकड़ों लोग फंसे

Fri, 20 Jun 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश में सुमदुम ग्लेशियर से काफी बड़ा हिस्सा टूटने के चलते नाले पर बने तीजम और वतन गांव को जोड़ने वाले दो पुल बह गए।
विज्ञापन


इससे तीजम, कर्तो, उमचिया, गम और सुमदुम गांव के लोगों का आवागमन ठप हो गया है। यह ग्लेशियर सुमदुम गांव के ऊपर ही स्थित है।

पहली बारिश में ही इतनी खतरनाक नौबत आने से लोग भयभीत हैं।

मलबा आने से मार्ग पर यातायात बंद

उधर, धारचूला-तवाघाट मार्ग पर ऐलागाड़ के पास मलबा आने से गुरुवार सुबह करीब पांच घंटे यातायात बंद रहा।

धारचूला क्षेत्र में बुधवार रात मूसलाधार बारिश हुई। भाकपा माले ने पुल बहने की जानकारी धारचूला के एसडीएम और डीएम को दी है।

भाकपा माले के जिला सचिव जगत मर्तोलिया ने बताया कि सुमदुम नाले में ग्रामीणों ने खुद कच्चा पुल बनाया था और आपदा मद से एक पक्का पुल भी बनाया गया था।

पुल बहने के कारण गांव में फंसे लोग

भाकपा माले ने आरोप लगाया कि आपदा मद से बनाए गए पुल को गलत जगह पर बनाया गया था। मामले की जांच होनी चाहिए।

साथ ही पुल बहने के कारण गांव में फंसे लोगों के लिए हेलीकॉप्टर से राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ व चंपावत में भारी बारिश की आशंका

उत्तराखंड में शुक्रवार को बादल, बारिश संभव है। खास तौर पर पिथौरागढ़, चंपावत में भारी बारिश की संभावना है।

देहरादून में गुरुवार को भी तकरीबन दिन भर बादल छाए रहे। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके इस बार भारी बरसात से सहमे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें