फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर जांच क्लीनिक शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जागरूकता का अभाव, इलाज में देरी और बदलती जीवनशैली के कारण स्तन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैैं। इसलिए जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली दोनों जरूरी हैं। शुरुआती चरण में स्तन कैंसर का पता लग जाए तो इसका इलाज किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह बातें स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर जांच क्लीनिक के शुभारंभ अवसर पर कहीं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि क्लीनिक मंगलवार व शुक्रवार को अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लाक में चलाई जाएगी। जहां पैथोलाजी, रेडियोलाजी, सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, ओंकोलाजी, साइकेट्री व फिजियोथेरेपी की सुविधा मरीज को एक छत के नीचे मिलेगी। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम और स्क्रीनिंग कैंप के जरिए भी मरीजों तक पहुंचा जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में मेमोग्राफी वैन भेजकर जांच कराई जाएगी। इस अवसर पर एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने रैली व लघु नाटिका के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत, उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री, प्लास्टिक सर्जन डा. मोहित गोयल, रेडिएशन आंकोलॉजिस्ट डॉ. ललित मोहन, सर्जन डॉ. नेहा महाजन, डॉ. रविकांत, रेडियोलाजिस्ट डॉ. रविकांत, साइकेट्रिस्ट डॉ. जया नवानी, पैथोलाजिस्ट डॉ. पियूष, कम्यूनिटी मेडिसिन से डॉ. शिव कुमार, अशोक राज उनियाल, महेंद्र भंडारी, सुधा कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें