फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने और फिट रहने में मदद करेगा यह नाश्ता, जरूर ट्राई करें...

Mon, 04 Jun 2018 07:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
fat
विज्ञापन

मोटापा कम नहीं हो रहा है तो आप खाना खाकर भी वजन घटा सकते हैं। हम आपको ऐसे नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाने से आप फिट रहेंगे और वजन भी घटेगा।

विज्ञापन


देहरादून के डॉक्टर विनीत काला ने बताया कि अगर आप नाश्ते में पोहा लें तो यह न सिर्फ आपको फिट रहने में मदद करता है, बल्कि इससे वजन भी कम होता है।

इसमें आयरन होता है और भरपूर फाइबर होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी विटामिन भी होते हैं।

कैलोरी होती है काफी कम

पोहा
डॉक्टर काला ने बताया कि लोग पोहा को घर में बनने वाले साधारण नाश्ते के तौर पर जानते थे। मगर एक रिसर्च में विशेषज्ञों ने इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों के बारे में भी बताया है।

खाने के बाद पेट फूलने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह फायदेमंद है साथ ही इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है।

कार्बोहाइड्रेट 76.9 फीसदी और फैट 23 फीसदी होने की वजह से यह वजन घटाने में मददगार है। 

शरीर में हीमोग्लोबिन और इम्यूनिटी पावर बढ़ती है

पोहे में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसको खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन और इम्यूनिटी पावर बढ़ती है।

पोहे में सबसे ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस कारण यह खनिज, विटामिन और फाइबर का खजाना हो जाता है।

अगर पोहे में सोयाबीन, सूखे मेवे और अंडा मिलाकर खाया जाए तो विटामिन के साथ ही प्रोटीन भी मिलेगा।
 

शरीर को बीमीरियों से लड़ने में मदद मिलती है

पोहे में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। शरीर को बीमीरियों से लड़ने में मदद मिलती है।

पोहा खाने से पेट से संबंधित समस्याएं नहीं होंगी क्योंकि इसमें बहुत ही कम मात्रा में ग्लूटीन पाया जाता है।

डायबिटीज के मरीज को पोहा खिलाने से भूख कम लगती है साथ ही ब्लडप्रेशर लेवल में रहता है।
 
विज्ञापन

आसानी से पचने वाला खाना है पोहा

पोहा
पोहे में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसे कई तरीके से बनाया जाता है। जहां वेजीटेबल पोहा में 244 किलो कैलोरी होती है वहीं मूंगफली पोहा में 549 किलो कैलारी शामिल होती है।

पोहे को पचाने में शरीर को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। यह आसानी से पचने वाला खाना है।

वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि पोहे को ब्रेकफास्ट में खाने से इसका फायदा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें