देहरादून के त्यूनी तहसील में मंगलवार सुबह यात्रियों से खचाखच भरी बस बेकाबू होकर खाई में जा समाई। हादसे के बाद घटनास्थल पर खौफनाक मंजर फैला था।
विज्ञापन
2 of 9
bus accident in tiuni
- फोटो : AmarUjala
कथियान गांव से मंगलवार की सुबह सात बजे यात्रियों से भरी बस देहरादून के लिए रवाना हुई। 37 सीटर बस में 46 लोग सवार थे जिसमें अधिकांश लोग जागड़ा पर्व मना कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
3 of 9
bus accident chakrata
हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 9
bus accident chakrata
चार लोगों ने बाद में दम तोड़ा। मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं। वहीं 36 लोग हादसे में घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
bus accident chakrata
हादसे की खबर सुनते ही पास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो चारों ओर खौफनाक मंजर फैला था। खाई में लाशें पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
6 of 9
bus accident chakrata
वहीं हादसे ने एक बार फिर आपदा प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी। स्थानीय लोगों को ही राहत एवं बचाव कार्य में जुटना पड़ा।
विज्ञापन
7 of 9
bus accident tiuni
- फोटो : AmarUjala
स्थिति यह हो गई कि खाई से शवों को निकालने के लिए दुर्घटनाग्रस्त हुई बस की सीटों को ही स्ट्रेचर बनाकर, उस पर शव लादे गए और सड़क तक पहुंचाया गया।
8 of 9
bus accident tiuni
- फोटो : AmarUjala
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस तक मुहैया नहीं हो सकी। एंबुलेंस के इंतजार में घायल काफी देर तक सड़क किनारे ही दर्द से कराहते रहे।
जब काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की इस बेरुखी पर लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटनास्थल पर हंगामा काटा।