फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी कटारिया ने पुलिस को दिया चकमा: धरी रह गई खाकी की पैरोकारी, इस तरह जमानत लेकर फरार हो गया शातिर

Thu, 06 Oct 2022 04:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बॉबी कटारिया पहले ही दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया। ऐसे में अब देहरादून पुलिस बॉबी के खिलाफ धारा 83 की तहत कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गई है। जबकिं कुर्की प्रक्रिया के अंतर्गत धारा 82 के तहत पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम आवास में कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।
विज्ञापन
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर बॉबी कटारिया की आज देहरादून कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन बॉबी कटारिया दून पुलिस को चकमा देने में एक बार फिर कामयाब हो गया। देहरादून कोर्ट से दूसरी बार बी वारंट निकलने के बावजूद बॉबी कटारिया तय तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

विज्ञापन


दून पुलिस दिल्ली पुलिस द्वारा बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट लाने का इंतजार करती रही। उधर बॉबी कटारिया पहले ही दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया। ऐसे में अब देहरादून पुलिस बॉबी के खिलाफ धारा 83 की तहत कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गई है। जबकिं कुर्की प्रक्रिया के अंतर्गत धारा 82 के तहत पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम आवास में कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।

देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक बॉबी कटारिया के अधिवक्ता ने दिल्ली कोर्ट में जमानत पैरवी के दौरान कोर्ट में इस बात का आश्वासन दिया था कि बॉबी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस वजह से बॉबी को जमानत पर  रिहा कर दिया गया। लेकिन बॉबी कटारिया और उसके अधिवक्ता आज दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बॉबी के खिलाफ इनामी राशि बढ़ाकर सख्त कदम उठाए जाएंगे : एसएसपी

देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक अब बॉबी कटारिया के खिलाफ 82 और 83 कार्रवाई के तहत कुर्की की कार्रवाई सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।  -दलीप सिंह कुँवर,एसएसपी,देहरादून

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Bus Accident: वो दो वजह जिनसे बचीं कई जिंदगियां, अगर संदीप की शादी में जाते तो शायद कफन में आते
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें