फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में ब्लास्ट से बच्चे की मौत

Tue, 16 Sep 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन फटने से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। मानस एकेडमी में कक्षा चार में पढ़ने वाला निश्चल गिरी नामक यह बच्चा यहां कासनी में अपने दादा-दादी के साथ रहता था।
विज्ञापन


निश्चल की मां नीमा गिरी चंपावत से बीएड कर रही हैं। मोबाइल फटने से मौत होने का जिले में यह पहला मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर की शाम को घर पर मोबाइल फोन चार्ज होने के लिए लगाया गया था। तभी फोन पर कॉल आ गई। निश्चल ने चार्जिंग के दौरान ही फोन उठा दिया।
विज्ञापन

धमाके की आवाज से निश्चल हुआ बेहोश

फोन उठाने के चंद सेकेंड में ही वह जोर की आवाज के साथ फट गया। धमाके की आवाज से निश्चल बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल और वहां से जिला अस्पताल ले गए।

स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी के अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 14 सितंबर रविवार को हल्द्वानी ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

मासूम निश्चल की मौत पर मानस एकेडमी में सोमवार को शोकसभा के बाद स्कूल बंद कर दिया गया। एकेडमी की प्रबंध निदेशक समेत सभी शिक्षकों बालक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें