फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ BJP नेत्री का आपत्तिजनक वीडियो, कार्यकर्ता बोले...

Thu, 14 Sep 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को उत्तरकाशी में एक महिला नेत्री का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मह‌िला खुद को भाजपा की नेत्री बता रही है। इसके चलते वायरल वीड‌ियो देखने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


वहीं, मामला गंभीर देखते हुए एसपी ने पुलिस को तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये हैं। दरअसल बुधवार को सुबह से सोशल मीडिया पर एक महिला नेत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है।

महिला जिले में एक क्षेत्र की जन प्रतिनिधि भी है और भाजपा के राजनीतिक मंचों में अक्सर दिखाई देती है। हालांकि जिलाध्यक्ष भाजपा रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार की कोई भी महिला भाजपा की पदाधिकारी व सदस्य नहीं हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का नाम जोड़कर बदनाम करने की साजिश

उनकी पार्टी का उस महिला से कोई लेना देना नहीं है। यह बेवजह उसके नाम के साथ पार्टी का नाम जोड़कर बदनाम करने की साजिश है। वहीं दूसरी ओर एसपी सुखवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है।

​पीड़िता का कोई रिश्तेदार उनके पास आया था। उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर उन्होंने पीड़िता की ओर से तहरीर देने के लिए कहा है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें