उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने बिजली चोरी का ऐसा तरीका निकाला जिसे देखकर बिजली विभाग की टीम भी चकरा गई। विभाग की टीम ने मामला पकड़ा तो इतना जुर्माना लगाया कि अब निगम माथा पीट रहा है।
विद्युत वितरण खंड ने लोअर मालरोड में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण कर रही एजेंसी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम पर बिजली चोरी के मामले में दो लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
विभाग ने निर्माण निगम को इस आशय का नोटिस भी जारी कर दिया है। जुर्माने की धनराशि जमा करने के लिए निर्माण निगम को एक पखवाड़े का समय दिया गया है। अन्यथा पुलिस कार्रवाई की जाएगी।