विजय संकल्प यात्रा को जनता का मिल रहा अपार समर्थन, भाजपा प्रदेश में साठ से अधिक सीटें जीतने जा रही
- फोटो : MUSSOORIE
विजय संकल्प यात्रा में शामिल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में जिस तरह लोगों का का समर्थन मिल रहा है। इससे लगता है कि भाजपा विस चुनाव में 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली को ठीक से संभाल नहीं पा रहे हैं। उत्तराखंड को कैसे संभालेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर स्वराज विद्वान, भाजपा नेता वीरेंद्र बिष्ट, धनोल्टी के पूर्व विधायक महावीर रांगड़, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, सपना शर्मा, नर्मदा नेगी, अनिता सक्सेना, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, मुकेश धनाई, सुनील रतूड़ी, रणवीर कंडारी, अमित पंवार आदि थे।