भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने आज सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विधान सभा में 10 मई को फ्लोर टेस्ट कराने के निर्णय का स्वागत किया।
कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है, यह बात दस मई को सदन में साबित हो जाएगी। कहा कि सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। हमें खरीद फरोख्त की जरूरत नहीं है, कांग्रेस को जैसे पहले नौ विधायकों ने छोड़ दिया था, हो सकता है कुछ और का भी दम घुट रहा हो।
प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि इस समय प्रदेश में कोई सरकार काम नहीं कर रही है। जब हरीश रावत मुख्यमंत्री थे, तब एक गिरोह प्रदेश का संचालन कर रहा था।