फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आपस में भिड़ गईं भाजपा की दो नेत्रियां, चप्पल तक मारने से पीछे नहीं हटीं

Mon, 21 May 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
beaten up
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में दो महिला नेत्रियों के बीच तकरार के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। एक नेत्री ने दूसरी पर मारने के लिए चप्पल तक उठाने का आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन


एक पक्ष ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी है, जबकि दूसरा पक्ष तहरीर देने के साथ ही आलाकमान से शिकायत करने की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार शाम भाजपा नेत्री शालिनी बोरा ने फुलसुंगी आवास में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। इसमें किसी बात को लेकर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्वेता मिश्रा और मोनिका गुप्ता में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

गालीगलौच, धमकी के बाद हाथापाई की नौबत तक आ गई। कार्यकर्ताओं ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत किया। श्वेता मिश्रा ने कहा कि मोनिका गुप्ता कार्यकर्ताओं के बारे में अनाप शनाप बोल रही थीं। उन्होंने टोका तो मोनिका गालीगलौच पर उतर आई। उन्हें जान से मारने की धमकी देने के साथ ही हाथापाई की कोशिश की गई। उन्होंने मोनिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

भाजपा आलाकमान से शिकायत की

bjp logo
इधर, मोनिका ने कहा कि वह श्वेता मिश्रा को नहीं जानती थीं। शालिनी के बुलावे पर वह उनके आवास पर गई थीं। उन्होंने शालिनी के विजन को प्रोत्साहित किया तो श्वेता मिश्रा भड़क गईं।

मोनिका का आरोप है कि श्वेता ने गालीगलौच के साथ ही उन्हें मारने के लिए अपनी चप्पल तक उठा ली। मोनिका ने कहा कि षड्यंत्र के तहत उन्हें बैठक में बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

वह पुलिस में तहरीर देने के साथ ही भाजपा आलाकमान से भी शिकायत कर श्वेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी। इधर, ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि श्वेता मिश्रा की ओर से तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें