फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः मोदी ब्रिगेड का मास्टर प्लान तैयार

Fri, 10 Jan 2014 09:03 PM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने उत्तराखंड में पार्टी स्तर पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए योजनाबद्ध तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश मुख्यालय पर गढ़वाल सम्भाग की बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी के 12 जिलों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि हर लोकसभा क्षेत्र में संसदीय सम्मेलन किए जाएंगे। इन सम्मेलनों की तारीख भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


इस तरह होगी तैयारी
बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र की बूथ कमेटियों को सक्रिय किया जाए, ताकि कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार हो जाए।

इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में एक एक संसदीय सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मलेन में हर मतदान केंद्र से कार्यकर्त्ता प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलनों की तिथियां भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


सम्मेलन की तिथियां घोषित
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 फरवरी को पौड़ी लोकसभा सीट का श्रीनगर में 16 फरवरी टिहरी, 21 फरवरी को हरिद्वार, 22 फरवरी रुद्रपुर, 23 फरवरी अल्मोड़ा में सम्मेलन होंगे।

वर्गवार सम्मेलन के क्रम में 22 जनवरी को रुड़की में अल्पसंख्यक सम्मेलन, 24 जनवरी काशीपुर में सिख सम्मेलन, 28 जनवरी को दिनेशपुर में बंगाली सम्मेलन, 27 जनवरी को सितारगंज में अनुसूचित जाति सम्मेलन, 29 जनवरी कोटद्वार में पूर्व सैनिक सम्मेलन, 30 जनवरी को देहरादून में महिला सम्मेलन, एक फरवरी को हरिद्वार में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, 3 फरवरी को बागेश्वर में अनुसूचित जाति सम्मेलन आयोजित होंगे।

हर वर्ग पर है ध्यान
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक वर्ग व मतदाता तक भाजपा कार्यकर्त्ता अपनी पहुंच बनाएंगे। इसकी रणनीति तय की गई है। बैठक को प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत, नरेश बसंल व ज्ञान सिंह नेगी ने सम्बोधित किया।

शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक 12 जनवरी को
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र सिंह आगामी 12 जनवरी को देहरादून पहुंच रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार के साथ शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी व समस्त जिला संयोजक भी उसी दिन कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक इन्दु बाला ने शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का आहवान किया है कि वे अपने सुझाव पार्टी को भेजे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें