फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद हरीश रावत पर अजय भट्ट ने किया तंज, 'केदारनाथ नहीं गाड-गदेरे की गुफा में लगाएं ध्यान'

Wed, 29 May 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत/ अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज किया। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि वे केदारनाथ में नहीं बल्कि किसी गाड गदेरे की गुफा में जाकर ध्यान लगाएं। वे मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान उनसे जब यह पूछा गया कि हरीश रावत का बयान आया है कि वे केदारनाथ में जाकर पूछेंगे कि उन्हें किस बात की सजा मिली? इस पर भट्ट ने कहा कि केदारनाथ में तो योगी ही ध्यान लगा सकते हैं, लेकिन हरीश रावत गाड गदेरे की गुफा में जाकर ध्यान लगाएं।

नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उन्हें इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी। वे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में उनके स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


संबोधन से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका खूब गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने की खूब आतिशबाजी की। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल व सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भट्ट का रिस्पना पुल पर स्वागत किया और वहां से वे एक जुलूस की शक्ल में पार्टी कार्यालय पहुंचे।

जितने पैसे में चुनाव लड़ा, उससे ज्यादा तो मेयर के चुनाव में खर्च हो जाता

इस अवसर पर भट्ट ने प्रदेश की पांचों सीटें जीतने पर प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नाम पर सबकी नैया पार लग गई। खुद के उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कहा,‘ मुझे पता भी नहीं था कि उन्हें टिकट दिया जाएगा। उनसे जब भी पूछा गया, तो उन्होंने यही कहा कि नैनीताल में नो वैंकेसी है।

भगतदा और खंडूड़ी यदि चुनाव लड़ने से मना नहीं करते तो उनका किसी सूरत में टिकट नहीं कटता। पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने को कहा। मेरे पास एक धेला भी नहीं था। जितने पैसे में मैंने चुनाव लड़ा, उससे कहीं अधिक पैसा मेयर के चुनाव में खर्च हो जाता है।’ भट्ट ने खुद की जीत का पीएम मोदी और पार्टी संगठन को दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भगतदा ने दिल से काम किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री की रुद्रपुर रैली में ही नैनीताल सीट पर जीत तय हो गई थी। मेयर सुनील उनियाल गामा और प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने भी संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री खजानदास से संचालन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा विधायक गणेश जोशी, उमेश शर्मा काऊ, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, अनिल गोयल, डॉ. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स, पुष्कर सिंह काला, विश्वास डाबर, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं, अजेंद्र अजय, नरेंद्र मानस, ओम गोपाल रावत, भाजयुमो के श्याम पंत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।  
विज्ञापन

हरीश रावत आए तो मैं डर गया था

भट्ट ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट छोड़कर जब हरीश रावत नैनीताल से चुनाव लड़ने आए तो एक बार के लिए तो मैं डर गया था। लेकिन पीएम मोदी के प्रति जनता का प्यार, मुख्यमंत्री और भगत दा के सक्रिय प्रचार, कार्यकर्ताओं के समर्थन, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत की रणनीति और प्रदेश मुख्यालय में नरेश बंसल और उनकी टीम के दम पर उन्हें सर्वाधिक मतों से जीत मिली और पार्टी पांचों सीटों पर विजयी रही। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने सिद्धांतों के आधार पर चोट की, लेकिन कभी मर्यादा नहीं तोड़ी।

हरीश रावत से भी लूंगा राय
अजय भट्ट ने कहा कि हरीश रावत तजुर्बेकार नेता हैं और वे नैनीताल-ऊधमसिंह नगर जनपद के विकास में उनकी राय भी लेंगे। लोकसभा क्षेत्र में जमरानी बांध, एचएमटी का पुनरोद्धार, पंतनगर एयरपोर्ट का विकास, यूएस नगर में बांध परियोजनाओं के सौंदर्यीकरण समेत कई अन्य योजनाओं का उन्होंने एक रोड मैप तैयार किया है, जिन्हें वे प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।  

सभी सांसदों का स्वागत होगा
भट्ट ने कहा कि प्रदेश पार्टी कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत कार्यक्रम होगा।  वे अगले कुछ दिन में अपने चुनाव क्षेत्र में व्यस्त हो जाएंगे। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वे देहरादून आए, ताकि प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें