उत्तराखंड की जनता डबल इंजन की हैट्रिक बनाएगी: बलूनी
भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता डबल इंजन की हैट्रिक बनाएगी। समय के साथ भाजपा ने भी सांगठनिक कार्यकलापों में बड़ा बदलाव किया है। इसका नतीजा है दुनिया की सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बना है। भाजपा का स्वर्णिम काल अभी नहीं आया है। इसे लाने के लिए हम सभी को सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में मीडिया की महत्ता और चुनौतियां बढ़ गई हैं। हमारे प्रशिक्षित और सक्रिय मीडिया विभाग, सोशल मीडिया और आईटी के सहयोगी संयुक्त रूप से बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।
विपक्ष के दुष्प्रचार का सकारात्मक जवाब देना है: भट्ट
भाजपा अध्यक्ष्ज्ञ महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में होने वाली जीत में मीडिया का रोल सबसे अहम होने वाला है । विपक्ष लगातार मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से नकारात्मक प्रचार करने की रणनीति पर काम रहा है । लेकिन हमें उस नकारात्मकता को सकारात्मक जवाब के साथ आगे बढ़ाना है ।
पहले सरकारें सिर्फ योजनाएं बनाती थी, मोदी धरातल पर उतारते हैं : गोपाल अग्रवाल
राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि योजनाएं पहले की सरकारें भी चलाती थीं। लेकिन जनता को उसका लाभ मिले, इसको लेकर उनको कोई सरोकार नहीं रहता था, लेकिन आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ये सुनिश्चित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ जनता को मिले।