फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भाजपा सांसद ने छेड़ा राम मंदिर मुद्दा

Fri, 23 May 2014 12:36 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के उन्नाव से नवनिर्वाचित सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सक्षम प्रधानमंत्री होंगे।
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा को भारी जनादेश मिला है। अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता और धारा 370 जैसे विषयों को जल्दी हल कर लिया जाएगा।

भगवान भवन खड़खड़ी में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीतियां बिल्कुल स्पष्ट हैं। देश की जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन से त्रस्त थी और उनके पास नरेंद्र मोदी से बेहतर विकल्प नहीं था।

पुराने वादों को पूरा करने का समय

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा अपने पुराने वादों को पूरा करें। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ देश नीति में बदलाव लाना और रक्षा संबंधी मुद्दों पर दृढ़ता से का किया जाएगा।

पड़ोसियों से बेहतर और शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करने  की पहल मोदी युग में शुरू हो चुकी है।

कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित कर मोदी ने अच्छी शुरूआत की है। गाय, गंगा और गायत्री के संरक्षण पर अब भारत सरकार संजीदगी से काम करेगी।

पीएम बनकर उत्तराखंड आ सकते हैं मोदी

कहा क‌ि नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है और प्रधानमंत्री के रूप में देवभूमि की यात्रा कर सकते हैं। इस अवसर पर स्वामी ब्रह्मानंद, रजनीश चौधरी, सोहनवीर, बृजपाल सिंह, इसरार, जितेंद्र, तेलूराम सैनी आदि उपस्थित थे।

यहां हम आपको बता दें क‌ि मोदी 80 के दशक में प्रसिद्ध तीर्थ केदारनाथ की घाटी में गरुणचट्टी की एक गुफा में साधना कर चुके हैं।
विज्ञापन

आईटीआई की खाली भूमि पर दुकानें बनाने की मांग

हर‌िद्वार के पूर्व सभासद दिनेश जोशी ने मुख्य नगर अधिकारी को ज्ञापन देकर आईटीआई की खाली भूमि पर दुकानों बनाकर सुप्रीमकोर्ट के आदेश के अनुसार चित्रा टाकीज तथा रोडवेज से उजाड़े दुकानदारों को विकल्प के रूप में दिया जाए।

उन्होंने कहा कि विकल्प दिए बिना उजाड़े दुकानदारों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। नगर निगम दुकानें बनाकर प्रभावित लोगों के अच्छे दिन लौटा सकता है।

उन्होंने लीज संपत्तियों पर लीज समाप्त होने के बाद भी काबिज लोगों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें