फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा के लिए भाजपा के दांव से हिल जाएगी कांग्रेस!

Fri, 10 Jun 2016 12:39 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कांग्रेस और पीडीएफ में लगाई जोरदार सेंध
  • अनिल गोयल पर दांव खेलने का होगा ऐलान
विज्ञापन
भाजपा समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर कांग्रेस को चौंकाने की तैयारी में है। अंदरखाने अनिल गोयल को राज्यसभा भेजने की बात तय भी हो चुकी है। इसके लिए शुक्रवार को विधायकों की बैठक में व्हिप जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं खबर यह भी है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा को जिन तीन विधायकों की जरूरत है, उसका भी इंतजाम हो चुका है। इस बार सारा कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया है, जिससे कांग्रेस उसकी काट न ढूंढ सके।

विधायक भीमलाल और रेखा आर्या की सदस्यता रद होने के बाद अब कुल 59 विधायकों को राज्यसभा के लिए वोटिंग करनी है। इस लिहाज से 30 वोट मिलने की स्थिति में संबंधित प्रत्याशी की जीत तय है। मौजूदा स्थितियों में भाजपा के पास 27 विधायक और कांग्रेस के पास 26 विधायक हैं। इसके अलावा छह विधायक पीडीएफ के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए बागी भी जुटे मिशन में

बागी विधायकों का भी सहयोग लिया गया है। - फोटो : file photo
सूत्रों के मुताबिक भाजपा आलाकमान ने किसी भी सूरत में राज्यसभा सीट हाथ से न निकलने को लेकर प्रदेश नेतृत्व को चेताया है। इसके पीछे अहम वजह रास में भाजपा का बहुमत न होना है, जिससे तमाम बिल पास करने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में राज्यसभा की एक-एक सीट भाजपा के लिए अहम है।

इस तरह किसी भी कीमत पर रास चुनाव जीतने का भारी दबाव है। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा के सभी बड़े पदाधिकारियों ने आपस में मंत्रणा करके पहले तो अनिल गोयल के पक्ष में मतदान की बात तय की है। शुक्रवार को होने वाली बैठक में इसकी घोषणा के साथ ही व्हिप भी जारी कर दिया जाएगा।

इसके अलावा चुनाव जीतने के लिए जिन तीन विधायकों की आवश्यकता है, उसके लिए कांग्रेस और पीडीएफ में सेंधमारी करने की भी खबर है। इस काम में हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बागी विधायकों का भी सहयोग लिया गया है। माना जा रहा है कि बेहद खामोशी और गोपनीयता के साथ बनाई गई इस पूरी रणनीति से भाजपा सबको सरप्राइज देकर चौंकाने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें