फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद बुजुर्गों को हुआ ये बड़ा फायदा

Wed, 22 Feb 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
income tax department
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को नोटबंदी के बाद जमा कैश के वेरिफिकेशन मामले में बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक जमा कराने पर भी कोई पूछताछ नहीं की जाएगी जबकि इससे नीचे की आयु वर्ग में 2.50 लाख से ऊपर कैश जमा होने पर वेरिफिकेशन किया जाएगा।

आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक नोटबंदी के दौरान देशभर में 18 लाख लोगों को 2.50 लाख या इससे ऊपर कैश अपने खाते में जमा कराने पर आयकर विभाग ने नोटिस और ईमेल भेजे हैं। ऐसे लोग आयकर की वेबसाइट पर अपने जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, बुधवार को वित्त मंत्रालय से आयकर विभाग को आदेश आए हैं कि 70 साल या इससे ऊपर वाले बुजुर्गों को वेरिफिकेशन में राहत दी जाएगी।

ऐसे बुजुर्गों ने अगर अपने खाते में पांच लाख रुपये तक जमा कराए होंगे, तो उनका वेरिफिकेशन नहीं किया जाएगा। लेकिन इससे ऊपर जमा कराने पर जवाब देना होगा। दूसरी ओर, खाते में 2.50 लाख रुपये या इससे ऊपर का कैश जमा कराने वालों को ऑनलाइन या ऑफलाइन जवाब देना ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें