फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के लिए इस सरकारी योजना में होने जा रहा बड़ा बदलाव, अब मिलेगा ज्यादा फायदा

Wed, 26 Sep 2018 11:27 AM IST
विपिन बनियाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
girl child
विज्ञापन

बेटियों के जन्म से शादी तक आपकी हर कदम पर मदद करने वाली इस योजना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कन्या को जन्म से विवाह तक आर्थिक मदद देने वाली नंदा गौरा कन्या धन योजना में सरकार अब गांव और शहर का एक ही मानक करने जा रही है।

विज्ञापन


सरकार ने 96 हजार सालाना आय पर इस योजना का लाभ देने की तैयारी कर ली है। अभी सालाना आय का मानक कम होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विधानसभा के मानसून सत्र में कई सदस्यों ने इस मामले को उठाया था। जिस पर सरकार ने कार्रवाई का भरोसा दिया था। अब सरकार ने सालाना आय के दायरे को बढ़ाने के साथ ही योजना के स्वरूप में भी बदलाव की तैयारी कर ली है। महिला सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


 

Trending Videos

ये है नंदा गौरा कन्या धन योजना

इस योजना के तहत बालिका के जन्म, उसकी एक वर्ष की आयु पूरी होने, नवीं, 11 वीं कक्षा में प्रवेश, डिप्लोमा व स्नातक कक्षा में प्रवेश पर पांच-पांच हजार, डिप्लोमा-स्नातक की पढ़ाई पूरी होने पर 10 हजार और विवाह पर 16 हजार रुपये दिए जाते हैं।

एक जुलाई 17 से एकीकृत है योजना
एक जुलाई 2017 से पहले नंदा देवी कन्या धन योजना और गौरा देवी कन्या योजना नाम से दो अलग योजनाएं थीं। इसे अब नंदा गौरा कन्या जन धन योजना कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग की भूमिका खत्म कर दी गई है।
 
विज्ञापन

ऐसे बदलेंगे मानक

36 हजार सालाना आय का मानक गांव के लिए तय है

42 हजार सालाना आय का मानक शहर के लिए तय है

96 हजार सालाना आय का मानक अब गांव-शहर में होगा

-गांव और शहर में सालाना आय का एक मानक 96 हजार रुपये रखने पर सहमति बनी है। इसका प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा। योजना के स्वरूप में भी परिवर्तन करने की कसरत शुरू की गई है।

-रेखा आर्या, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), महिला सशक्तीकरण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें