फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: 200 तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, दस दिन में कराएगी कई तीर्थों के दर्शन

Wed, 18 Feb 2026 07:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

इस ट्रेन से यात्री विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (उड़ीसा), कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सरयू आरती (अयोध्या) की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
भारत गौरव ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से आज भारत गौरव ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में योगनगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से 200 तीर्थयात्री रवाना हुए। यह ट्रेन नौ रात और 10 दिन में यात्रियों को गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा कराएगी।

विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के उत्तर क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन बुधवार सुबह 9:25 बजे रवाना हुई।

इस ट्रेन में योगनगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से 200 तीर्थयात्री सवार हुए। यह ट्रेन में योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ अयोध्या कैंट, काशी/बनारस पहुंचेगी।
विज्ञापन


Exclusive: उत्तराखंड के 131 गांव, तीन कस्बों में इसी साल सितंबर में जनगणना, पहली बार मिलेगी ये सुविधा

विज्ञापन

इस ट्रेन से यात्री विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (उड़ीसा), कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सरयू आरती (अयोध्या) की यात्रा कर सकेंगे। इस ट्रेन की कुल 767 बर्थ हैं। जिसमें 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03एसी (कुल 70 सीटें) स्लीपर क्लास की कुल 648 सीटें उपलब्ध हैं। 

यात्रा के दौरान यात्रियों को नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। एसी/ नॉन एसी बसों से स्थानीय स्तर पर भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें