फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मजलिस-ए-मुशावरत कमेटी के अध्यक्ष बने मुफ्ती रईस अहमद कासमी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 31 सदस्यीय कमेटी का गठन, मुफ्ती वासिल कासमी को बनाया गया उपाध्यक्ष
विज्ञापन

- पहले 17 सदस्यीय थी कमेटी, धार्मिक और सामाजिक मामलों में करेगी मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामियातुस्सलाम अल-इस्लामिया में मजलिस-ए-मुशावरत कमेटी की बैठक हुई। इसमें मजलिस का पुनर्गठन करते हुए मुफ्ती रईस अहमद कासमी को शूरा कमेटी का अध्यक्ष और मुफ्ती वासिल को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही 17 सदस्यीय कमेटी का विस्तार भी किया गया। अब कमेटी को 31 सदस्यीय कर दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित बैठक में उलेमा, इमाम और समाज के जिम्मेदार लोग शामिल हुए। कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही विस्तार करते हुए तय किया गया कि शूरा कमेटी धार्मिक और सामाजिक मामलों में मार्गदर्शन प्रदान करेगी और समाज सुधार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी। इसके साथ ही मुसलमानों के सामने आने वाले सामाजिक मसाइल, आपसी विवादों और सामुदायिक मुद्दों पर भी विचार कर निर्णय लिए जाएंगे। इस मौके पर जमीयत जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी, गुलशेर अहमद, मुफ्ती नाजिम अशरफ नदवी, मौलाना नूर इलाही, मौलाना हुसैन अहमद, मौलाना रागिब मजाहिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें