बीसीसीआई के सदस्यों ने मसूरी में बैठक की।
- फोटो : अमरउजाला
उत्तराखंड की चार प्रमुख क्रिकेट एसोसिएशन में से दो एसोसिएशनों ने एक मंच पर आने की बात मान ली है। लेकिन संबद्धता कमेटी की कोशिश है कि चारों एसोसिएशन एक मंच पर आएं। हालांकि बोर्ड की संबद्धता कमेटी के दोनों सदस्यों ने अधिकारिक तौर पर उत्तराखंड की मान्यता पर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया है।
पर बोर्ड के सूत्रों की मानें तो अगर चारों में सहमति नहीं बनी तो उत्तराखंड के क्रिकेट के भविष्य को लेकर बीसीसीआई कड़ा फैसला ले सकता है। इस कड़ी में राज्य में क्रिकेट संचालन अपने हाथ में लेने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल इसकी संभावना सबसे अधिक नजर आ रही है।
माना जा रहा है कि 16 साल से प्रदेश में मान्यता को लेकर जारी लड़ाई के पीछे बोर्ड में अपना रसूख रखने वाले दो सदस्य हैं। इन दोनों सदस्यों का राज्य में कार्यरत अलग-अलग दो एसोसिएशनों का वरदहस्त प्राप्त है।