बैंक कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक नवंबर 2017 को सरकार की ओर से वेतन समझौते की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, अभी तक मांग पूरी नहीं की गई है। इसके विरोध में 21 दिसंबर को बैंक यूनियन की हड़ताल रहेगी।
जबकि 22 को चौथा शनिवार और 23 को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेेंगे। 24 दिसंबर को बैंक खुलेंगे। जबकि, 25 को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी और 26 दिसंबर को बैंक यूनियन की देशव्यापी हड़ताल रहेगी।