फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की बेटी ने सेल्फ स्टडी कर गाड़ा IAS में झंडा

Wed, 11 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • ढाई साल की सेल्फ स्टडी है बंदना की सफलता का राज
  • गुजरात में ही सेवा करना चाहती हैं बंदना
विज्ञापन
बंदना पोखरियाल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व सैनिक की बेटी बंदना पोखरियाल ने सिविल सेवा परीक्षा में 83वीं रैंक हासिल करके प्रदेश में मान बढ़ाया है। 26 वर्षीय बंदना इन दिनों गुजरात में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। बंदना ने यह सफलता ढाई साल की सेल्फ स्टडी से हासिल की है।
विज्ञापन


मूलरूप से पौड़ी के बीरोंखाल निवासी सेना से रिटायर्ड जूनियर कमीशन ऑफिसर चंद्र शशि पोखरियाल और मंजू पोखरियाल की बेटी बंदना इन दिनों गुजरात के वापी में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। फोन पर हुई बातचीत में बताया कि दूसरी बार में उन्हें यह कामयाबी हासिल हुई।

पिता के सेना में होने की वजह से उनकी पढ़ाई कई राज्यों में हुई। उन्होंने आर्मी स्कूल, रानीखेत से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की है। बंदना ने बताया कि तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ी हैं। उनसे छोटे एक भाई और एक बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी में होने की वजह से नहीं कर पाई कोचिंग

यूपीएससी - फोटो : pti
वंदना ने भोपाल से बायोटेक में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था। जॉब में होने की वजह से वह कोचिंग नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि वह सिविल सेवा से गुजरात में ही सेवा करना चाहती हैं। उनका पूरा परिवार दिल्ली में सैटल्ड है।

टॉपर टिप्स-
-प्री और मेंस की इंटिग्रेटेड एप्रोच होनी चाहिए।
-जैसे ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू करें तो इंटरव्यू को भी इस तैयारी का हिस्सा बनाकर चलें।
-गत वर्षों के सिविल सेवा के प्रश्न पत्र जितना ज्यादा हो सके, हल करने का प्रयास करें।
-अगर कोचिंग कर सकते हैं तो इससे गाइडेंस मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें