फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बालाजी सेवा समिति ने करवाया सात कन्याओं का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से भाऊवाला स्थित एक निजी विवाह स्थल पर सात कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गया। सोमवार की सुबह दस बजे बारात बैंड बाजों के साथ विवाह स्थल पहुंची। दुल्हन पक्ष की ओर से समिति की सदस्यों ने बारात का स्वागत किया। उसके बाद दुल्हन और दूल्हे ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर एक सूत्र में बंधने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


डॉ. पंकज किशोर गौड़ कहा कि कन्याओं को संस्कार परिवार से मिलते हैं। परिवारों से ही उनके भविष्य की शुरुआत होती है। समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा, 13 वर्षों में 364 निर्धन कन्याओं का समिति की ओर से विवाह कराया गया है। कहा कि दिसंबर में 108 कन्याओं का विवाह करने का संकल्प लिया गया है। कहा, विवाह का संपूर्ण खर्च का दायित्व समिति उठाती है। इस मौके पर मनोज, चंद्रेश अरोड़ा, ममता गर्ग, सरवन, कुलभूषण अग्रवाल, दीपक सिंघल, आरके गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें