फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ससुर ने बेटे और बहू पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी निवासी एक व्यक्ति ने अपने बड़े बेटे और बहू पर उनके, पत्नी और छोटी बहू के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बड़े बेटे और बहू ने गर्भवती छोटी बहू के पेट पर लात मारी।
विज्ञापन




कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में ढकरानी के वार्ड नंबर 14 निवासी इस्लाम ने बताया कि 14 मई को उनका बड़ा बेटा फरासत और उसकी पत्नी गुलिस्ता उनके घर में घुस आए। दोनों ने गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने बताया कि छोटे बेटे आमीर की पत्नी का भी नाम गुलिस्ता है। वह दो माह से गर्भवती है। दोनों ने उसके पेट पर भी लात मारी। बताया कि उप जिला अस्पताल विकासनगर में उसका उपचार चल रहा है। बताया कि पत्नी नसीमा ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने उसकी भी पिटाई कर दी। बताया कि छीना छपटी के दौरान बड़े बेटे फरासत की पत्नी गुलिस्ता को भी चाेटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया आरोपी बड़े बेटे-बहू के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें