धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे बदरीनाथ धाम
- फोटो : amar ujala
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इससे पहले शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा।
बदरीनाथ धाम पहुंचे ही यहां मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि में कण कण में भगवान का वास है। इससे पूर्व रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्य दरबार में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला। कहा कि दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमान जी के सामने टिक नहीं सकती। जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यो स्वीकार करें। यह देश बाबर का नही, रघुवर का है।
ये भी पढ़ें...Rahul Gandhi kedarnath Visit: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, धाम के लिए रवाना
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज एक दिन का दरबार लगा। यह समय देहरादून के लिए कम है। हम जल्द ही देहरादून में पांच दिन का दिव्य दरबार लगाएंगे और देहरादून के पागलों का दम पिएंगे। इसके लिए बात हो गई है जल्द ही दरबार लगाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक निवृति यादव, अमित त्यागी मौजूद रहे।