चरणवार मतगणना में अन्य दलों का प्रदर्शन
चरण यूकेडी सपा उपपा नोटा
पहला 52 27 10 90
दूसरा 54 45 18 65
तीसरा 66 58 29 86
चौथा 84 67 30 159
पांचवां 51 41 19 90
छठवां 51 53 19 95
सातवां 99 63 22 128
आठवां 63 40 22 92
नौवां 67 53 21 98
दसवां 43 43 18 65
11वां 47 41 27 92
12वां 39 49 12 65
13वां 105 28 10 64
14वां 17 18 05 43
पोस्टल बैलेट
यूकेडी सपा उपपा नोटा
19 11 05 25
180 बूथ पर दबा नोटा का बटन
बागेश्वर। बूथवार मतगणना में भी नोटा का व्यापक असर दिखा। 188 बूथ में से केवल आठ बूथ पर ही नोटा नहीं दबा। 180 बूथों पर एक या अधिक मतदाता ने नोटा बटन दबाया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलाऊं बूथ पर सर्वाधिक 29 लोगों ने नोटा बटन दबाया।
पिछले चुनाव में भी सपा, बसपा पर भारी था नोटा
वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी नोटा सपा और बसपा पर भारी रहा था। उस चुनाव में पहले स्थान पर भाजपा, दूसरे में कांग्रेस, तीसरे में आप, चौथे में निर्दलीय प्रत्याशी भैरव नाथ, पांचवें स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी बालकृष्ण और छठे स्थान पर नोटा रहा था। उस चुनाव में 874 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। सपा की लक्ष्मी देवी को 508, बसपा के ओम प्रकाश को 722 मत मिले थे। सपा और बसपा से तीसरे निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कुमार भी आगे रहे थे। इस चुनाव में उक्रांद ने प्रत्याशी नहीं उतारा था।