फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: भारी बारिश से कंचन गंगा में भूस्खलन के बाद आया मलबा, सड़क बहने से हाईवे बंद

Tue, 11 Jul 2023 09:34 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Uttarakhand Weather News: सोमवार रात को कौड़ियाला से लेकर मूल्यागांव तक बंद हो गया था। वहीं, सुबह कंचनगंगा में भी हाईवे पर मलबा आ गया।
विज्ञापन
कंचनगंगा में बदरीनाथ हाईवे पर सड़क बही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा में पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने से सड़क बह गई। जिससे हाईवे बंद हो गया है। जिसके चलते बदरीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।

Gangotri Highway: भारी बारिश के बाद गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, चार की मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौड़ियाल से मूल्यगांव तक हाईवे बंद

पहाड़ी से मलबा गिरने से बदरीनाथ हाईवे सोमवार रात को कौड़ियाला से लेकर मूल्यागांव तक बंद हो गया था। पुलिस ने लाउडस्पीकर से यात्रियों व कांवड़ियों को जगह-जगह सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की थी।थानाध्यक्ष देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला, धौलीधार, अटाली गंगा व मूल्यागांव में मलबा व बोल्डर गिरने से बंद है।

यात्रियों से लाउडस्पीकर के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की गई है। लोनिवि एनएच खंड श्रीनगर के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि अटाली गंगा पर मशीनें कार्य कर रही हैं। हाईवे को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बारिश व मलबा आने से दिक्कतें हो रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें