सीएम के आदेश के बाद सचिव लोनिवि ने मुख्य अभियंता (एनएच) की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर उसे तत्काल मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। कमेटी मंगलवार को शासन को जांच सौंप दी थी।
बुधवार को जांच रिपोर्ट का परीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए। सचिव लोनिवि ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए श्रीनगर लोनिवि में तैनात अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार बिजल्वाण, सहायक अभियंता मनोज पंवार व मृत्युंजय शर्मा को तत्काल प्रभाव से मुख्य अभियंता कार्यालय देहरादून में संबद्ध (अटैच) करने के आदेश दिए।
हादसे में जान माल का नुकसान हुआ है। बेशक पुल ईपीसी मोड में था। लेकिन कंसलटेंट एजेंसी और निर्माण एजेंसी की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर दी गई है। आगे भी जो कार्रवाई की जानी होगी की जाएगी।
- आरके सुधांशु, सचिव लोनिवि