उधर, सोमवार को मामले के विरोध में कंपनी के सभी कर्मचारी व मजदूर काम बंद करके शेष नेत्र झील के पास धरने पर बैठ गए। कंपनी के सीनियर मैनेजर रविंद्र सोढ़ी का कहना है कि जब तक आरोपी पुलिस कर्मी लिखित में माफी नहीं मांगते या उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वे काम बंद रखेंगे।
दोपहर तीन बजे बदरीनाथ पहुंचे एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की, जिसमें उनके बीच समझौता कराया गया। एसडीएम ने कहा कि मामले में जांच की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।