फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: भारी बारिश के बाद खतरे के निशान को छू रही अलकनंदा, पुलिस ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट

Thu, 25 Jul 2024 08:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)

सार

पुलिस ने नदी किनारे न जाने के प्रमुख घाटों के पास फ्लैक्स लगाए हैं। साथ ही पुलिस लाउडस्पीकर से भी लोगों से नदी किनारे न जाने का आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बारिश से बदरीनाथ में अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और खतरे के निशान को छू रहा है। ऐसे में पुलिस ने धाम में स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को अलर्ट किया।

विज्ञापन


पुलिस ने नदी किनारे न जाने के प्रमुख घाटों के पास फ्लैक्स लगाए हैं। साथ ही पुलिस लाउडस्पीकर से भी लोगों से नदी किनारे न जाने का आग्रह किया जा रहा है। बदरीनाथ के थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। लोगों को नदी किनारे न जाने के लिए कहा जा रहा है। संवाद

Rainfall: मलारी हाईवे लाल बाजार के पास 20 मीटर ध्वस्त, बदरीनाथ के रास्ते में फंसे रहे 700 श्रद्धालु, तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दून और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी शुक्रवार को कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी, चमोली जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें