फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मिशन पूरा कर 9 माह बाद घर लौटे बाबा रामदेव

Mon, 19 May 2014 04:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का संकल्प लेकर निकले बाबा रामदेव सोमवार को दोपहर बाद अपने गढ़ हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन


हरिद्वार पहुंचने के बाद रामदेव के समर्थकों में खुशी की लहर दिखाई दी।

भाजपा विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बाबा की अगवानी के लिए प्रदेश की सीमा (नारसन) पर गए। वहां से हरकी पैड़ी तक विशाल जुलूस निकाला गया।
Trending Videos

रामदेव के साथ चला सैकड़ों वाहनों का काफिला

बॉर्डर पर हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और लक्सर विधायक संजय गुप्ता की अगुवाई में जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने रामदेव का स्वागत किया।

जगह-जगह रामदेव के स्वागत कार्यक्रम हुण्‍। नारसन बार्डर से हरकी पैड़ी तक सैकड़ों वाहनों का काफिला रामदेव के साथ चला।

विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और संजय गुप्ता ने बताया कि रामदेव के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता।

कौशिक पर रही सबकी नजर

रामदेव के स्वागत में पूरी भाजपा जुटेगी। ऐसे में हरिद्वार शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री मदन कौशिक पर लोगों की नजर रहेगी।

गौरतलब है कि हरिद्वार सीट पर टिकट के प्रबल दावेदार मदन कौशिक के बजाए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को टिकट दिया गया था।

कहा गया था कि रामदेव ने वीटो पावर इस्तेमाल कर मदन कौशिक का टिकट कटवाया है। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामदेव के दिव्य योग मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया था और शहर में रामदेव के पुतले भी फूंके गए थे।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने निकाला विजयी जुलूस, मिठाई बांटी

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की खुशी में रानीपुर मंडल महामंत्री सौरभ सिखौला के नेतृत्व में पुल जटवाड़ा, चौक बाजार, कटहरा बाजार आदि में कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर मतदाताओं का आभार जताया।

इस दौरान उमेश श्रीवास्तव व ईश्वर चंद जैन समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। जबकि राजघाट कनखल में भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नितिन शुक्ला व प्रदेश सह संयोजक प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया।

धनौरी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल अपनी खुशी का इजहार किया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी।

कलियर मंडल उपाध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि जनता ने देश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त करा दिया है। ज्वालापुर मंडल के उपाध्यक्ष नकलीराम सैनी ने इसमें भाग लिया।

डालूवाला मजबता में प्रधान निर्मल सिंह के नेतृत्व में मिठाई बांटी। ग्राम जगजीतपुर में जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाईं। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह चौहान व अनिल मिश्रा भी शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें