फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताया नजदीक से कैसी दिखती है मौत?

Thu, 30 Apr 2015 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से लौटे बाबा रामदेव ने कहा कि वे चंद कदमों के फासले पर खड़ी मौत को साक्षात देखकर आए हैं। बर्बादी और दहशत के ऐसे मंजर की सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेपाल स्वयं को बेबस न समझे। आपदा में निराश्रित हुए बच्चों के लिए पतंजलि बड़ी योजना लेकर तैयार है।

पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि योग शिविर में जहां मैं बैठा था उसके पास ही भीषण गर्जन के साथ 10 फीट गहरा लंबा गड्ढा हो गया। यदि कुछ मिनट पहले भूकंप आ जाता तो हमारे शिविरार्थियों के हाल बेहाल हो जाते।
विज्ञापन

भारत सरकार ने किया अतुलनीय कार्य

उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ अनाथ बच्चों के लिए रूद्रप्रयाग के सेवाश्रम की भांति काठमांडू में बाल सेवाश्रम की शुरुआत कर चुकी है। कुछ समय बाद इसे बड़े भवन में ले जाया जाएगा।

बाबा रामदेव ने बताया कि अनाथ बच्चों की शिक्षा, निवास, लालन-पालन और नौकरी तक दिलाने का काम पतंजलि योगपीठ ने अपने जिम्मे लिया है।

नेपाल में रुककर आचार्य बालकृष्ण हजारों लोगों के पुनर्वास कार्यक्रम में जुटे हुए हैं। नेपाल को फिर से खड़ा करने के लिए भारत सरकार ने अतुलनीय कार्य किया है। पतंजलि योगपीठ भी नेपाल की जनता को अकेला महसूस नहीं होने देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें