राज्य में कुल 1464 हेल्थ वेलनेस सेंटर हो रहे संचालित
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कुल 1464 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। जिसमें 1031 उपकेंद्र, 38 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 395 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इन सेंटरों योग, शारीरिक व्यायाम, पोषण एवं स्वच्छ खानपान के बारे में जागरूकता एवं परामर्श प्रदान जाएगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि उप केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत करने के बाद यहां पर प्रशिक्षित मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर (एमएलएचपी) की तैनाती की गई। जिसके द्वारा गर्भाश्य, स्तन व मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह की जांच समेत अन्य रोगों से बचाव के बारे में परामर्श भी दिया जाता है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएस रावत, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर डॉ. केएस रावत, स्टेट नोडल एनसीडी डॉ. फरीदुल्लजफर, महेंद्र मौर्य, सीएचओ ममता रावत आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...हनुमान जयंती पर युवक की हरकत: जुलूस के दौरान धार्मिक स्थल पर लगाया भगवा झंडा, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा तनाव