फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayurveda University: कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर रोक, विवि में विजिलेंस स्तर से चल रही जांच

Thu, 11 Aug 2022 08:25 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विशेष परिस्थितियों और राजकीय अवकाश को छोड़कर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। विश्वविद्यालय में शासन व विजिलेंस स्तर से अनियमितताओं की जांच चल रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। जो कर्मचारी अवकाश पर हैं, उनकी छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है। बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में शासन व विजिलेंस स्तर से अनियमितताओं की जांच चल रही है। जांच टीमों को दस्तावेज प्राप्त करने में किसी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऋषिकुल परिसर हरिद्वार, गुरुकुल परिसर हरिद्वार और मुख्य परिसर हर्रावाला में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें...Raksha Bandhan 2022: उत्तराखंड में आज बहनें गढ़वाल-कुमाऊं के बीच यूपी के रास्तों पर भी कर सकेंगी मुफ्त सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष परिस्थितियों और राजकीय अवकाश को छोड़कर कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके अलावा कर्मचारियों के अवकाश को निरस्त किया गया। जिन कर्मचारियों ने पूर्व में सूचित कर उपार्जित, सीएल और चिकित्सा अवकाश लिया है, उन्हें ही अवकाश मान्य होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें