फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को बिना हेड लाइड जलाए ऑटो का संचालन रोके एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर रात को बिना हेड लाइड जलाए ऑटो संचालित हो रहे हैं, जिससे रात को दुुर्घटना का अंदेशा बढ़ रहा है। परमिट शर्तों के विरुद्ध चल रहे इन ऑटो का संचालन परिवहन विभाग भी नहीं रोक पा रहा है।
विज्ञापन

शहर में रेलवे रोड, हरिद्वार रोड, आईएसबीटी रोड, इंद्रमणि बडोनी चौक से जीजीआईसी तक रात को बिना हेड लाइट जलाए ऑटो चल रहे हैं। ऐसे में रात के घुप अंधेरे में चल रहे इन ऑटो के सामने दोपहिया वाहन के आने से दोपहिया वाहन सवार अपने वाहन से नियंत्रण खो देता है। रात में जो ऑटो चल रहे हैं, अधिकांश ऑटो अनफिट हैं। न तो उनकी ब्रेक लाइट जलती है और न हेडलाइट। रात के समय कई दोपहिया वाहन सवार इन ऑटो से दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचे हैं। सब कुछ जानते हुए भी एआरटीओ प्रवर्तन इन वाहनों के खिलाफ अभियान नहीं चला पा रहे हैं। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि ऐसे ऑटो के खिलाफ रात में अभियान चलाया जाएगा, जो भी ऑटो रात को बिना हेडलाइट जलाए हुए संचालित होता पाया गया उसका चालान काटा जाएगा।
प्राइवेट वाहनों का हो रहा कामर्शियल प्रयोग
मुनिकीरेती क्षेत्र में किराये पर बाइक देने वाले कुछ दुकानदारों की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को निजी वाहन भी दिए जा रहे हैं, जबकि नियमानुसार कामर्शियल वाहन (पीली प्लेट) ही किराये पर दिए जा सकते हैं। हर तीसरी दुकान के बाहर बाइक फॉर रेंट का बोर्ड लगा हुआ है। इन दुकानों में दो वाहन पीली प्लेट के दिखते हैं, जबकि बाकी अन्य वाहन सफेद प्लेट वाले होते हैं। एआरटीओ टिहरी गढ़वाल की ओर से मुनिकीरेती, खारास्रोत व तपोवन क्षेत्र में इन वाहनों के खिलाफ अभियान न चलाए जाने से प्राइवेट बाइकों को पर्यटकों को किराये पर दिए जाने का धंधा खूब फल फूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें